पॉलिटिक्स

हिमाचल में जयराम ठाकुर ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा, नहीं होगा कोई बदलाव: नड्डा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फेरबदल की अटकलों पर भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में होंगे। यहां तक कि हिमाचल में मंत्रिमंडल फेरबदल भी नहीं होगा।

इससे पहले आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के बयान से हिमाचल में सियासत गर्मा गई थी कि आखिरकार क्या अनुराग ठाकुर के बलबूते भाजपा हिमाचल फतह करना चाहती है। लेकिन अब जेपी नड्डा ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही जेपी नड्डा शिमला में नगर निगम और विधानसभा की तैयारियों को लेकर सिंतबर तक का एक लंबा कार्यक्रम भी संग़ठन व सरकार को दे गए।

परिवारवाद और धूमल को लेकर क्या बोले नड्डा?

उत्तराखंड में हारे हुए धामी को मुख्यमंत्री बनाने जबकि प्रेम कुमार धूमल को 2017 में मुख्यमंत्री न बनाए जाने के सवाल पर नड्डा ने कहा कि पार्टी गुण दोष के आधार पर फ़ैसले लेती है। हालांकि आज धूमल के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई जरूर दे दी। परिवारवाद को लेकर भी नड्डा ने साफ साफ जबाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेती है।

काम न करने वालों के कटेंगे टिकट!

हिमाचल में मौजूदा विधायकों की टिकट काटने को लेकर पूछे सवाल पर नड्डा ने कहा कि भाजपा 10 से 15 फ़ीसदी टिकट काटती ही है। जो भी नेताओं की परिस्थितियां होती हैं उसी हिसाब से निर्णय होता है।

विकास होता है तो बढ़ती है महंगाई

महंगाई को लेकर नड्डा ने कहा कि कोविड के बाद ये परिस्थियां उपजी हैं। विकास होता है तो महंगाई भी बढ़ती है। हिमाचल में विकास का श्रेय भाजपा को देते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समय हमेशा हिमाचल की अनदेखी की गई जबकि भाजपा हिमाचल को 90:10 की रेशो से योजनाओं का लाभ दे रहे।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

2 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago