Follow Us:

कार्यकर्ता के घर में नड्डा ने लगाई नेम प्लेट, कहा- कार्यकर्ताओं की बदौलत यहां तक पहुंची पार्टी

पी. चंद |

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों हिमाचल के दौरे पर हैं। सोमवार को वे अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर में पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगाई।

नड्डा ने कहा की भाजपा के देश में 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की बदौलत भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। आज मैं जहां हूं उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी, ‘एक कार्यकर्ता’ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफ़र सुखद है। भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं है ये परिवार है, राष्ट्र सेवकों का, जहां सब बराबर हैं।