Follow Us:

भगसू नाग मंदिर में की सफाई, सराह में की गौ सेवा

|

धर्मशाला: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर धार्मिक स्थलों के चलाये गये स्वछता अभियान के चलते वीरवार को भगसू नाग देवता मंदिर परिसर की सफाई की। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूर्व विधायक विशाल नेहरिया जी ने पुरे मंदिर परिसर को साफ किया। साथ ही सराह स्थित गौ सदन में गौ सेवा भी की। इस दौरान गौ सदन की साफ-सफाई भी की।

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चामुंडा मंदिर से स्वछता अभियान शुरू किया गया था। अभियान के तहत अघंजर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर और माता कुणाल पथरी पंदिर परिसर की सफाई की गई। अभियान के पांचवे दिन भगसू नाग मंदिर परिसर की सफाई की गई। इस मौके पर श्री शमशेर नेहरिया, श्री नरेंद्र पठानिया, रणजीत सुंधु, हँस राज, चैन सिंह, अश्वनी काला, राज शर्मा, राशपाल, सुशील कपूर, साहिल शर्मा, साहिल ठाकुर और अभिषेक कश्यप शामिल रहे।