Follow Us:

गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कर रही भाजपा सरकार, महंगाई के प्रति नहीं गंभीर: सुरेश चंदेल

जसबीर कुमार |

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सांसद ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार गैर जिम्मेदाराना ढंग से काम कर रही है जिससे जनता में गहरा रोष है। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल में लोग हताश, निराश हो गए हैं। प्रदेश दिनों दिन कर्ज के बोझ में डूब रहा है। लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन सरकार महंगाई से निपटने के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है।

सुरेश चंदेल ने कहा कि सरकार नशे पर लगाम लगाने में भी नाकाम रही है। सरकार की मिलीभगत से नशे को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते नशे के कारोबारियों पर शिंकजा नहीं कसा गया तो प्रदेश और देश के लिए घातक होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी नशे की जड़ें फैल रही हैं जिन्हें खत्म करना जरूरी है।

वहीं, किसानों की मांगों पर सुरेश चंदेल ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों की दुर्दशा करना ठीक नहीं है। केंद्र सरकार का किसानों के प्रति रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है। सरकार को इतने दिनों से सडकों पर बैठे किसानों के बारे में सोचना चाहिए।