Follow Us:

कांगड़ा की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार, फोरलेन प्रभावितों को नहीं मिल रहा उनका हक: अजय महाजन

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। महाजन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार हो बने चार साल हो गए हैं। लेकिन इन चार सालों में सरकार का कांगड़ा के साथ रवैया भेदभाव भर रहा है। भाजपा सरकार कांगड़ा के साथ भेदभाव कर जनता के साथ अन्याय कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज कांगड़ा जिला में फोरलेन प्रभावित परेशान और लाचार बनकर घूम रहे हैं। लोगों को जमीनों का सही दाम नहीं दिया जा रहा। सरकार जो मुआवजा दे रही है वे न के बराबर है जिसके लिए सरकार और सरकार के मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के हितों के बारे में सोचना चाहिए और लोगों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा देना चहिए जिससे जनता को नुकसान न झेलना पड़े।

बता दें कि धर्मशाला में आज जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजने की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिला के अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। बैठक में मिशन 2022 को लेकर और ब्लॉक को मजबूत करने के लिए चर्चा हुई। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि आने वाले 21 दिनों में कांग्रेस जिला कांगड़ा के 1619 बूथों कमेटियों का गठन करेगी। और इसके बाद ब्लॉक स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन भी होगा, ताकि कांग्रेस अपने 2022 के जीत के लक्ष्य को पूरा कर सके। बैठक में कांग्रेस को संगठननात्मक तरीके से मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया।