हाटी समुदाय की भावनाओं से खेल रही BJP सरकार : सुक्खू

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गिरी पार के हाटी समुदाय को एसटी में शामिल न करने पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समुदाय के लोगों की भावनाओं से खेल रही है। सत्ता पाने के लिए तो बीजेपी ने गिरी पार क्षेत्र के लोगों को एसटी में शामिल करने का सपना दिखा दिया, लेकिन अब कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सुक्खू ने यह बात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बागथन पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर के चुनाव प्रचार के दौरान कही।</p>

<p>&nbsp;सुक्खू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में बीजेपी सरकारें होने के बावजूद गिरी पार के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस सत्ता में आने पर हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देगी। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से पूछा है कि केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बावजूद एसटी के दर्जे वाली फाइल कहां गुम हो गई। सुक्खू ने बीजेपी सरकार पर प्रदेश के हितों को बेचने का आरोप भी लगाया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि सिरमौर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की कर्मभूमि रही है। परमार ने ही हिमाचल को अलग राज्य बनाने की लड़ाई लड़ी। हिमाचल के हितों को न बेचा जा सके, इसलिए हिमाचल प्रदेश लैंड टेंनेंसी एक्ट 1974 बनाया। इसकी धारा-118 के तहत गैर हिमाचली प्रदेश में जमीन नहीं खरीद करते हैं। लेकिन, भाजपा सरकार ने सत्ता में आने पर प्रदेश के हितों को बेचना शुरू किया है। धारा-118 में छूट देकर बाहरी उद्यमियों को जमीनें दी जा रही हैं। बिजली कंपनियों के हाथों में प्रदेश को बेच दिया गया है।</p>

<p>सुक्खू ने आरोप लगाया कि 31 जुलाई तक एक भी एमओयू नहीं हुआ था और अब सरकार 70 हजार करोड़ रुपये के एमओयू होने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। सुक्खू ने प्रदेश सरकार से बीजेपी सरकार के कार्यकाल में हुए निवेश व प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र लाने की मांग की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

7 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

3 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

4 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

5 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

6 hours ago