पॉलिटिक्स

सांसद सिकंदर कुमार का दावा, 50 प्लस सीट के साथ रिपीट करेगी BJP सरकार

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सासंद प्रो. सिकन्दर कुमार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला में सांसद सिकन्दर का अभिनंदन सामारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद प्रो.सिंकदर कुमार ने कहा कि इससे पहले धर्मशाला जब में आया था तो बतौर वीसी के रूप में आया था। लेकिन जिंदगी में एक बड़ा बदलाब आया मुझे अभी तक विश्वास नहीं है कि सांसद की जिम्मेदारी दी गई हैं। बतौर वीसी भी बेहतरीन कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही यह संभव है कि एक वीसी को राज्यसभा का सांसद बनाया गया जिसका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी लेकिन यह सिर्फ भाजपा में होता है।

वहीं, सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। इशारों में केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी मिटाने की बात कर रहा है लेकिन उसकी बातों में मत आना क्योंकि वो झूठ की राजनीति करता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 में भाजपा रिपीट करेगी यह कन्फर्म बात है। लोगों का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। प्रो. सिकन्दर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा सरकार 50 प्लस सीट के साथ रिपीट करेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

20 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

35 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

47 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

59 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago