पी. चंद। 2022 के चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल होना शुरू हो गया है। कांग्रेस ने चुनाव के लिहाज से वीरभद्र सिंह की पत्नी और सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश की कमान सौंपी है। वे अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगी। इसी के साथ कांग्रेस प्रमुख ने पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। सुक्खू स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर होंगे।
इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस में 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी रहेंगे। जिनमें हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार का नाम शामिल है। प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ही रहेंगे, जबकि कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान होंगे। कांग्रेस ने कई और बदलाव भी किए हैं जो जल्द ही मीडिया के सामने पब्लिक कर दिए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस चीफ ने कुलदीप राठौर के कार्यकाल की सराहना भी की और उनका धन्यवाद भी किया है।
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…
समाचार फर्स्ट हिमाचल डेस्क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…
Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…
New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…
Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…
Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…