BJP देशभर में चला रही राष्ट्रीय एकता अभियान: चंद्रमोहन ठाकुर

<p>बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रदेश संयोजक चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि बीजेपी समूचे राष्ट्र में राष्ट्रीय एकता अभियान चला रही है। यह अभियान 1 सितम्बर से शुरू होकर 30 सितम्बर 2019 तक चलेगा। इस अभियान को दो चरणो में पूरा किया जाएगा।</p>

<p>पहले चरण में संपर्क अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों के अतिविशिष्ठ व्यक्तियों से सम्पर्क किया जाएगा और साथ ही हिमाचल प्रदेश के 68 विधान सभा क्षेत्रों में जन जागरण सभाएं की जाएगी और 29 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रत्येक बूथ पर यह महाभियान चलाया जाएगा।</p>

<p>चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 19 सितम्बर 2019 को प्रात 11 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही साथ मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय राज्य गृह मंत्री&nbsp; नित्यानंद राय जी उपस्थित रहेंगे। इस जन जागरण सभा में अनुच्छेद 370 व 35-ए के विषय में लोगों को जानकारी दी जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

2 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

3 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

3 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

18 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago