अब वीरभद्र पर ‘पौधा घोटाला’ का आरोप, अरुण धूमल का स्टिंग

बीजेपी के युवा नेता अरुण धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार का एक और सनसनीखेज़ आरोप लगाया है। अरुण धूमल के मुताबिक, हॉर्टीकल्चर यूनिवर्सिटी से जो सेब के पौधे बागवानों के लिए आये थे, उन्हें अपने चहेतों को बांट दिया गया। यहां तक कि ये पौधे फ्री-ऑफ-कॉस्ट मुख्यमंत्री के बीगीचे तक भी पहुंच गए।

शिमला में आयोजित एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिए धूमल ने मुख्यमंत्री पर इस भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप जड़ा। इस दौरान उन्होंने बागवानों से बातचीत का एक स्टिंग रिकॉर्डिंग भी शेयर की। इस ऑडियो में बागवान सेब के नए पौधे मिलनी की बात को खारिज करते हुए सुनाई दे रहे हैं। बागवानों का कहना है कि उन्हें वीरभद्र सरकार की तरफ से किसी तरह की मदद या फायदा नहीं मिला है।

अरुण धूमल का कहना है कि पौधे देने की फर्जी लिस्ट बनाई गई। तीस हजार पौधे हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की तरफ से आए थे, लेकिन उन्हें रसूख वाले लोगों तक पहुंचा दिया गया।

आजादी के बाद सबसे नकम्मी रही वीरभद्र सरकार

अरुण ने वीरभद्र सरकार को आजादी के बाद की सबसे निकम्मी और भ्रष्ट सरकार होने के आरोप मढ़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और धर्मपत्नी दोनों पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए हैं जिसके बाद दोनों बेल पर चल रहे हैं। कानून की पेचीदगियों का लाभ उठाकर मुख्यमंत्री दिल्ली दौड़ लगाते रहते है। धूमल ने दावा किया कि जनता का विश्वास सरकार से उठ चुका है।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

2 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

2 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

3 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

3 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

3 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

6 hours ago