<p>हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दोनों पार्टियों को चुनावी प्रचार शुरू हो चुका है। एक ओर कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर ऱखा हुआ है तो वहीं बीजेपी भी कांग्रेस को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।</p>
<p>इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचारी करार दिया। नड्डा ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार में जैसा भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री हैं वैसे ही उसके सहयोगी हैं। प्रदेश में गुड़िया कांड जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं जिसके लिए यहां की सरकार जिम्मेदार है।</p>
<p>नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के इन काले कारनामों से कोई भी क्षेत्र वचिंत नहीं रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर को एम्स का तोहफा देते हैं तो वहीं कांग्रेस सरकार के राज में बिलासपुर माफियाओं को अड्डा बना पड़ा है। मुख्यमंत्री की हर योजना नाकाम साबित हुई है और इन कारणों के जरिए उन्हें सत्ता से बाहर किया जाय़ेगा।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…