धूमल ने किया साफ, हंगामेपूर्ण होगा विधानसभा सत्र

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अंतिम सत्र हंगामेपूर्ण होगा। इस सत्र में बीजेपी माफिया राज, गुड़िया और होशियार सिंह मामले पर सरकार से सवाल करेगी। यह बात नेता विपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कही। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, चाहे गुड़िया-होशियार सिंह मामला हो या आपदा प्रबंधन से नुकसान का मामला हो। सरकार ने हर मोर्चे पर लोगों को निराश किया है।

धूमल की चुटकी, कहा अब तो कांग्रेस नेता कह रहे CM को काली भेड़

धूमल ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उन्हीं की पार्टी के नेताओं ने काली भेड़ कहना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी इस कदर हावी है कि एक-दूसरे के राज उगल कर जनता के सामने अपनी ही पार्टी के नेताओं का असली चेहरा सामने ला रहे हैं। इससे साफ है कि हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने में कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे नाकाम रहे हैं।

धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर माह में हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। जैसे ही इस दौरे की तिथि निर्धारित हो जाती है और इसकी सूचना मिलेगी, तो बीजेपी पीएम के दौरे की तैयारियां करना शुरू कर देगी।

Samachar First

Recent Posts

CM मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान का दावा, कांग्रेस जीतेगी तीनो उप चुनाव

हिमाचल में तीन उपचुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार 5 बजे थम जाएगा और 10…

55 mins ago

‘प्रदेश की वित्तीय हालत खस्ता, CM चुनाव जीतने के लिए बोल रहे झूठ’

पूर्व कर्मचारी नेता गोपालदास वर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। तीन…

57 mins ago

10 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने दूसरे हफ्ते में है. इसके चलते प्रदेश भर में फ़िलहाल…

59 mins ago

शिमला: फल मंडी में टाइडमैन सेब की आवक बढ़ी

शिमला फल मंडी में सेब की दस्तक के साथ इसकी आवक भी बढ़ने लगी है…

1 hour ago

शिमला: तीसरी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में वीरभद्र सिंह को किया याद

मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज तीसरी पुण्यतिथि है इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय राजीव…

3 hours ago

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

5 hours ago