पॉलिटिक्स

कांग्रेस पर बरसे सतपाल सत्ती, कहा- काबिल व्यक्ति को नहीं मिलती पार्टी में तरजीह

प्रदेश को सक्षम नेतृत्व देने में कांग्रेस कभी भी सफल नहीं हो सकती क्योंकि इस संगठन में कभी भी सक्षम नेतृत्व या काबिल व्यक्ति को नहीं चुना गया। कांग्रेस ने आज तक विकास व जन भावनाओं को दरकिनार करके सिर्फ परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया है। विकास के नाम पर कांग्रेस ने देश और प्रदेश में सदैव ही अपने परिवार के विकास पर बल दिया है। केंद्र में भी देखा जाए तो कांग्रेस का पूरा संगठन इसी परिवारवाद की बलि चढ़ गया। यह बात आज फतेहपुर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही ।

वीरभद्र सिंह के परिवार पर तंज कसते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बाप के बाद राजशाही की तरह युवराज का राज्य अभिषेक कर दिया गया है बिना यह देखें कि वह व्यक्ति कितना सक्षम और लोगों से कितना सहानुभूति रखने वाला है । सालों पिता राजनीति करता रहा फिर सियासी जमीन पर बेटा फसल काटता है।

सत्ती ने कहा कि ऐसे में फतेहपुर की जनता तय करे कि उन्हें परिवारवाद को ही बढ़ावा देना है या फिर विकास की निरंतर प्रक्रिया के लिए आपके बीच में से साधारण परिवार से निकले व्यक्ति को चुनना है। जिसे यहां कि प्रत्येक समस्याओं का जमीनी तौर पर पता है और सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहा है। फतेहपुर की बात की जाए तो पिछले 12-13 सालों में यहां विकास नाम पर कुछ विशेष काम नहीं हुए। लेकिन जब से जयराम ठाकुर की सरकार प्रदेश में बनी है प्रदेश का कोई भी कोना विकास से वंचित नहीं रहा है।

उन्होंने किसी क्षेत्र विशेष को महत्व न देते हुए प्रदेश के सभी इलाकों में समान विकास किया है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है और नई सड़के बनाई जा रही हैं। यहां दो सब डिविजन बनाए गए अनेकों स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया, यहां महिला पॉलिटेक्निकल महाविद्यालय की 50 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार हो चुका है पानी की योजनाओं को बढ़ावा दिया गया। इसलिए फतेहपुर की जनता से यह अपील है कि वह एक व्यक्ति विशेष या परिवार को बढ़ावा ना देकर विकास को चुने और भारतीय जनता पार्टी के विधायक को चुनकर विधानसभा में भेंजे ताकि यहां रूके पड़े विकास को गति प्रदान की जाये

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago