पॉलिटिक्स

‘कोरोना काल में कांग्रेस ने केवल शोर मचाने का काम किया’

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के सरोआ में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि “जब कोरोना संकट आया तो कांग्रेस ने केवल शोर मचाने का काम किया। कांग्रेसी बेशक कुछ भी कहते रहें, लेकिन अगर पूरे देश में कोविड मैनेजमेंट में किसी राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया वो हिमाचल है। वैक्सीन लगाने में भी हिमाचल जैसा पहाड़ी प्रदेश अव्वल रहा। कांग्रेस के लोग तो ये प्रचार करते रहे कि कोरोना की वैक्सीन को मत लगवाओ इसके कई साइड इफेक्ट गिनवाए। वही कांग्रेसी नेता वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में लगे रहे।”

‘कांग्रेस नेताओं की भाषा से अपने कार्यकर्ता भी आहत’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचार के दौरान कांग्रेस के नेता जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनके कार्यकर्ताओं को भी पसंद नहीं आ रही। मंडी में कांग्रेस नेता ने जिस तरह से भाषण दिया उससे हर कोई आहत है। कांग्रेस के नेता भी कहते हैं कि उस नेता की तो भाषा ही ऐसी है। कांग्रेस के लोगों ने भी कहा कि हमें भी उनकी ये भाषा पसंद नहीं आई। कांग्रेस नेता के भाषण से उनके कार्यकर्ता भी आहत हैं। मंडी के लोग उनको इसका जवाब देंगे।

‘कांग्रेस के लोग क्या बैलगाड़ी से जाते थे’

वहीं, कांग्रेस द्वारा हेलीकॉप्टर वाला सीएम कहने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो हेलीकॉप्टर से जाते हैं। ये लोग क्या बैलगाड़ी से जाते थे। हिमाचल सरकार के पास 1993 से हेलीकॉप्टर रहा। सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल किस काम के लिए होता था। हम लोगों ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वैक्सीन पहुंचाने, दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में किया।”

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago