पॉलिटिक्स

टंडन का दावा- 1 लाख से ज्यादा दिया रोजगार, कितनी है सच्चाई?

क्या भाजपा सरकार विधानसभा में रखती है गलत आंकडे़? या फिर चुनावों को जीतने के लिए जनता को दे रही है धोखा?

ये सवाल इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल भाजपा के प्रभारी संजय टंडन ने दावा किया है कि जयराम ठाकुर सरकार ने प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। इस बयान को समाचार पत्र द ट्रिब्यून ने अपने 20 अक्टूबर के संस्करण में भी उठाया है।

अब सवाल ये उठता है कि हिमाचल भाजपा ने टंडन को ये कौन से आंकड़े दिये हैं? अगर ये आंकडे़ सही हैं तो क्यों विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ने कहा था कि जनवरी 2018 से दिसंबर 2020 के बीच सरकार 28,661 ही सरकारी रोजगार पैदा कर पाई है।

आपको बता दें कि मानसून सत्र में नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक प्रश्न का जवाब देते हुए श्रम मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया था कि दिसंबर 2020 तक सिर्फ 3,109 को नियमित, अनुबंध पर 17,390 और आउटसोर्सिंग में 7,747 को लोगों के रोजगार दिया है।

जब सरकार 2020 तक 28,661 पद पर ही नौकरियां दे पाई तो क्या पिछले 9 महीनों में 70 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी जॉब मिली है? इस साल के अंकडे़ तो अभी आना बाकि हैं पर टंडन के बयान की पुष्टी के लिए सरकार को आंकड़े जल्द से जल्द जनता के सामने रखने चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago