जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है।
इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान भी घायल हुए। जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि घायल दो जवानों का उपचार जारी है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए 2 आतंकियों में से एक की पहचान आदिल आह वानी के तौर पर हुई है। आदिल पिछले साल जुलाई महीने से सक्रिय हुआ था। वह पुलवामा में एक गरीब मजदूर की हत्या में शामिल था। बता दें कि सुरक्षाबलों में घाटी में एक सप्ताह के भीतर 15 आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…