Follow Us:

CAA को लेकर बीजेपी नेताओं ने संभाली कमान, कांग्रेस पर लगाए आरोप

पी. चंद |

जयराम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने CAA पर शिमला ग्रामीण के शोघी बाजार में जन जागरण अभियान चलाया। स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर पत्रक बांटे और लोगों से विस्तृत चर्चा भी की।

उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही सिद्धांतों वाली पार्टी है। बाकी तमाम राजनीतिक दल पारिवारिक पार्टियों में बदल गए हैं। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए सिर्फ धार्मिक प्रताड़ना के शिकार होकर 31 दिसंबर, 2014 से पहले पड़ोसी देशों से यहां आने वाले लोगों को ही नागरिकता दी जाएगी। परमार ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के तहत कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है।