<p>हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन से विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा सरकार को एक बार फिर आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री और नेता कांग्रेस के कराए विकास कार्यों पर अपने नाम के पत्थर लगा रहे हैं। सिविल अस्पताल नादौन के जिस नए भवन का उद्घाटन वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल ने किया, उसके लिए 1.5 करोड़ रुपये पूर्व कांग्रेस सरकार ने स्वीकृत किए थे। यह भवन कांग्रेस की देन है, भाजपा नेता इसका उद्घाटन कर झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। </p>
<p>सुक्खू ने कहा कि उद्घाटन से पिछली रात 11 बजे मौजूदा विधायक को निमंत्रण देना कितना उचित है। क्या अधिकारी विधायक का प्रोटोकॉल भी भूल गए हैं। विधायक को देर रात निमंत्रण देकर मात्र औपचारिकता निभाई गई। उद्घाटन पट्टिका पर नियमानुसार विधायक का नाम अंकित होना चाहिए, लेकिन ऐसा न कर अधिकारियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाई। इस मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे।</p>
<p>विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार नई परंपरा शुरू कर रही है, जिसके गंभीर परिणाम आने वाले समय में भुगतने होंगे। भाजपा सरकार नए विकास कार्य भी करे, पुराने कामों के शिलान्यास और उद्घाटन कर वाहवाही लूटने का विफल प्रयास न करे। जनता जानती है कि नादौन का विकास किसकी देन है, किसने राशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री, नेता शिलान्यास और उद्घाटन मंत्री ही बनकर रह गए हैं। </p>
<p>उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं को नादौन में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए मिनी सचिवालय का उद्घाटन करने का भी न्यौता दिया है। सुक्खू ने कहा कि उन्हें जनता की चिंता है, न कि भवनों के शिलान्यास और उद्घाटन पत्थरों पर नाम लिखवाने की। उनका नाम लोगों के दिलों में लिखा हुआ है। </p>
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…