Follow Us:

कांग्रेस की चिंता छोड़ अपना सीएम कैंडिडेट बताए BJP: सुक्खू

नवनीत बत्ता |

बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह की कांगड़ा में हुई रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सुक्खू ने कहा कि बीजेपी पार्टी कांग्रेस और प्रदेश सरकार की चिंता न करें, बल्कि प्रदेश की जनता को बताए की उनका सीएम कैंडिडेट कौन है?

वहीं, सुक्खू ने कांगड़ा में की गई बीजेपी की हुंकार रैली को  मोदी सरकार का जुमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि तीन सालों में मोदी सरकार का प्रदेश में क्या योगदान रहा है इसका जवाब प्रदेश की जनता मांग रही है।

सुक्खू ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है। जबकि कांग्रेस ने आम आदमी को रोजगार देने के साथ हर विधानसभा क्षेत्र में विकास किया है। वहीं, सुक्खू ने कहा कि आज महंगाई एक मुद्दा बन गय़ा है।