पॉलिटिक्स

भाजपा सांसद ने अपनी सरकार को फिर घेरा, माल्या-मोदी देश से क्यों फरार?

भाजपा सांसद वरुण गांधी एक बार फिर से चर्चा में हैं। वरुण गांधी ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर बैंक धोखाधड़ी और उनके पीछे आर्थिक अपराधियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आर्थिक अपराधियों विजय माल्या, नीरव मोदी और ऋषि अग्रवाल का नाम लेते हुए वरुण गांधी ने सरकार पर हमला बोला।

बैंक धोखाधड़ी के मामलों में जहां विजय माल्या और नीरव मोदी के नाम हर कोई जानता है तो वहीं इस लिस्ट में ऋषि अग्रवाल का नाम नया है। ऋषि अग्रवाल एबीजी शिपयार्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं और वे वर्तमान में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के लिए जांच के दायरे में हैं। जब जांच एजेंसियों ने उनकी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर बैंक धोखाधड़ी का पता लगाया तो भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और नीरव मोदी देश से फरार हो गए। जहां माल्या पर अनुमानित 9,000 करोड़ रुपये और नीरव मोदी पर 14,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। वहीं ऋषि अग्रवाल लगभग ₹ 23,000 करोड़ के घोटाले के केंद्र में हैं – माना जाता है कि यह देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है।

वरुण गांधी ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ “मजबूत सरकार” से “मजबूत कार्रवाई” की उम्मीद है। वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा, “विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़, आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है। इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्यवाही’ की अपेक्षा की जाती है।”

Samachar First

Recent Posts

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 mins ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

34 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago