Follow Us:

कुल्लू पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, उपचुनावों में जीत का किया दावा

|

हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दूसरे दिन आज कुल्लू पहुंचे। शाशे हेलिपैड पहुंचे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश देखने को मिला। जेपी नड्डा ने भी एक एक कार्यकर्ता को नाम से पुकार और अपना पूर्व का सयम याद किया। इसके पश्चात नड्डा ने अटल टनल रोहतांग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे। 

इसके पश्चात नड्डा ने देव सदन कुल्लू पहुंचकर भाजपा की संसदीय मंडी क्षेत्र की बैठक में भाग लिया। बैठक में कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। नड्डा ने संवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को लीडरशिप टिप्स भी दिए और कार्यकर्ता निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को भी अपना आंकलन करना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं और कहां जाना है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र और प्रदेश की योजनाओं की पूरी जानकारी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए, आंकड़े टिप्स पर होने चाहिए। नड्डा ने कहा कि भाजपा उपचुनावों के लिए तैयार है और हम इन सभी चुनावों को जीतेंगे। इससे पहले उन्होंने अटल सदन कुल्लू में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजली भी अर्पित की। करते 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल में महेनत करते देखा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि नड्डा आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार को हिमाचल प्रदेश में बनना है। हमारी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धी भरा रहा है सभी कार्यों को जनता तक पहुंचा है। आने वाले तीनो उपचुनावों में हम पूरी ताकत लगाएंगे और तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।