पॉलिटिक्स

क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रही भाजपा, CM पूरे प्रदेश का होता है न कि क्षेत्र विशेष का: प्रतिभा सिंह

मंडी ससंदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह चुनाव भाजपा के कुशासन, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी जैसे जटिल मुद्दों पर लड़ रही है।

आज मंडी जिला के छतरी, करसोग व पांगणा में अपनी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी विशेष क्षेत्र का कभी नहीं होता, वह पूरे प्रदेश का होता है। लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि होता है और इसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से उन्होंने ही नहीं पूरे प्रदेश ने अपना एक ऐसा लोकप्रिय नेता खो दिया जो लाखों लोगों के दिलों में बसते थे। वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रदेश के लोगों की जो संवेदनायें उन्हें मिली, उसके लिए उनका परिवार सभी की आभारी है। यह उप चुनाव मोदी सरकार की तानाशाही, बढ़ती बेरोजगारी- महंगाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों के वायदे, हर साल दो करोड़ रोजगार देने जैसे झूठे वायदों के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा नेताओं ने प्रदेश में 62 राष्ट्रीय राज मार्गों की घोषणा कर लोगों को गुमराह किया था। यहां कोई भी राजमार्ग नही बना। केंद्र की जनविरोधी नीतियों से आज देश के लोग परेशान है। देश का किसान – बागवान तीन नए काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों के अपने शासनकाल में जो सरकारी सम्पतियों को बनाया था, उसे केंद्र की मोदी सरकार आज एक एक करके बेच रही है।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में वीरभद्र सिंह द्वारा किये गए विकास कार्यों को उल्लेख करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेशवासियों को दिल से प्यार करते थे, और उनकी किसी भी समस्या की पीड़ा का वह स्वम् अनुभव करते थे और उसे तुरंत दूर करते थे। प्रतिभा सिंह ने कहा भले ही वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नही है पर उनके आदर्श, उनके संस्कार आज भी उनका मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा की उनका एक एक वोट वीरभद्र सिंह के लिये उनकी श्रदांजलि होगी और इसके लिए वह सभी की आभारी रहेंगी।

Samachar First

Recent Posts

पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होगा, भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग सिस्टम पर सहमति

ब्रिक्स समिट से पहले भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए…

23 mins ago

बड़सर मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की होड़

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…

3 hours ago

50,000 से कम आय वालों के लिए पानी की दरें आधी, शहरी क्षेत्रों में मीटर अनिवार्य

Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…

5 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे

Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला…

5 hours ago

आज शिमला में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसले संभव

Today Himachal Cabinet meeting : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को शिमला के सचिवालय…

5 hours ago

Solan News: फ्रेशर पार्टी में गुंडागर्दी, प्रवक्‍ता की गाड़ी का शीशा तोड़ा

सुबाथू डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाहरी युवकों द्वारा नशे की हालत में…

5 hours ago