पॉलिटिक्स

जल्द ही हिमाचल का होगा शानन पावर प्रोजेक्ट: CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जोगिंदर नगर में भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया। इस मौके पर मुख्यंत्री ने कहा कि अब जल्द वे समय आएगा जब शानन पावर प्रोजेक्ट हिमाचल का होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि जोगिंदर नगर अंग्रेजों के जमाने से प्रसिद्ध है, इसकी अपनी पहचान है। उत्तर भारत का मेगावॉट क्षमता का पहला बिजली का प्रोजेक्ट यहीं लगा था। उन्होंने कहा कि 2024 तक यह प्रॉजेक्ट पंजाब के पास है और इसे हिमाचल लाने के विषय पर हम विचार करेंगे। स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा भी हमेशा इस मुद्दे पर अपनी बात रखते रहे।

’कांग्रेस पर हमलावर हुए CM ’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस की हालत देखकर बड़ा विचित्र लगता है। कांग्रेसी परिवर्तन की बात कह रहे हैं लेकिन 2024 तक केंद्र में नरेंद्र मोदी जी सरकार है और हिमाचल में 2022 तक हमारी सरकार है। 2022 के बाद भी हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी।‘‘

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता तो कारगिल की लड़ाई को छोटा युद्ध मानते हैं। उस युद्ध में 527 सैनिक शहीद हुए। हिमाचल के भी 52 जवान शहीद हुए। उस युद्ध में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई थी और वह तिरंगा थामे हुए मोर्चे पर तैनात थे।‘‘

’‘कन्हैया-सिद्धू जैसे लोग कांग्रेस के स्टार प्रचारक‘’

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस बाहर से स्टार प्रचारक बुला रही है। यह एक साफ संदेश है कि यह उपचुनाव हिमाचल कांग्रेस के नेताओं के बस की बात नहीं है। कन्हैया कौन है, ये सोचने की बात है। जेएनयू में ये कम्युनिस्ट थे। ये वही कन्हैया हैं जिन्होंने कहा कि हमारे सेना के जवान जम्मू कश्मीर में महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस स्टार प्रचारक बना कर हिमाचल ला रही है।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की हालत देश में बहुत खराब है। जिस सिद्धू ने पूरे देश में राहुल गांधी को पप्पू के नाम से प्रसिद्ध किया उसी सिद्धू को कांग्रेस ने अपनी पार्टी में ले लिया। अब उन्हें स्टार भी बना दिया है। हिमाचल में भी कांग्रेस की हालत अच्छी नहीं है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी हुई है।‘‘

 

Samachar First

Recent Posts

बड़सर मिनी सचिवालय का निर्माण पूरा, भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की होड़

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…

1 hour ago

50,000 से कम आय वालों के लिए पानी की दरें आधी, शहरी क्षेत्रों में मीटर अनिवार्य

Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…

3 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल होंगे

Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला…

3 hours ago

आज शिमला में मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसले संभव

Today Himachal Cabinet meeting : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को शिमला के सचिवालय…

3 hours ago

Solan News: फ्रेशर पार्टी में गुंडागर्दी, प्रवक्‍ता की गाड़ी का शीशा तोड़ा

सुबाथू डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाहरी युवकों द्वारा नशे की हालत में…

3 hours ago

24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी पर बन रहे हैं 5 दुर्लभ योग, जानें व्रत और पूजा का मुहूर्त

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की…

4 hours ago