Follow Us:

‘राफेल’ का खेल जनता की समझ से परे, कौन होगा पास कौन फेल?

पी. चंद, शिमला |

राफेल डील को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस राफेल डील में भारी अनियमितताओं का आरोप लगा रही है। यहां तक कि कोर्ट को गुमराह करने के लांछन लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है। दूसरी तरफ बीजेपी राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को आधार बनाकर कांग्रेस पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप जड़ रही है। जिसको लेकर धरने-प्रदर्शनऔर प्रेस वार्ताओं का सिलसिला चल रहा है।

इसी कड़ी में बीजेपी ने शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राफेल पर जनता को गुमराह किया। इसलिए मनमोहन, सोनिया और राहुल गांधी देश की जनता से माफ़ी मांगे।

उन्होंने कहा कि राफेल डील में एनडीए सरकार के ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला। अब साफ हो गया है कि कांग्रेस ने राफेल जैसे रक्षा से जुड़े मुद्दे पर भी जमकर राजनीति की जो कि गैर-जिम्मेदाराना था। जिससे देश और सेना के मनोबल को गिराने की कोशिश की। बीजेपी देश की जनता को कांग्रेस के दुष्प्रचार से सतर्क करवाएगी।