राफेल डील पर कांग्रेस की टिप्पणियों पर BJP हुई ‘लाल’, फूंका राहुल गांधी का पुतला

<p>राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार अब इसे लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं। राफेल डील पर कांग्रेस की टिप्पणियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बीजेपी ने मंगलवार को बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी ने परिधि गृह में जिला अध्यक्ष राकेश गौतम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बीजेपी ने राफेल मुद्दे पर जनता को बरगलाने के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका। इसके बाद राफेल डील पर जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।</p>

<p>इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा, सदर बिलासपुर हलके के विधायक सुभाष ठाकुर, घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग और झण्डूता के विधायक जीतराम कटवाल के अलावा जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।</p>

<p>तीनों विधायकों ने अपने संबोधन में कहा कि राफेल डील पर कांग्रेस ने हमेशा झूठ ही बोला है। उन्होंने कहा कि सब चोर इकट्ठे होकर देश के चौकीदार को चोर-चोर बोलने लगें तो जनता कभी नहीं मानेगी कि चौकीदार चोर है? देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले से यह सिद्ध हो गया है कि चोर-चोर की बोली वही बोलते हैं जिन्हें चौकीदार से डर होता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago