Follow Us:

विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ेगी भाजपा, उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार: महामंत्री

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में भाजपा विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ेगी। भाजपा महामंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में विकास और जनकल्याण के अनेकों काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व भाजपा उपचुनाव जीतेगी।

भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्बाल ने कहा कि आज हिमाचल में उपचुनाव घोषित हो गए हैं। भाजपा इस घोषणा की काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रही है। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और भाजपा एक ऐसा राजनीति दल है जो पूरे समय काम करता है। जल्द ही हमारी चुनाव समिति की बैठक हो जाएगी और हमारे सभी प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजें जाएंगे।