Follow Us:

कोरोना के दौर में अपने स्कोर सेटल कर रही BJP, राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप का आग्रह: पठानिया

मृत्युंजय पूरी |

कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने आरोप लगाया कि देश भर में कोविड-19 का संकट बना हुआ है, वहीं भाजपा अपने स्कोर सेटल करने में लगी है। भाजपा की ओर से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की सिक्योरिटी को हटाने की बात कही गई है। आज जहां भारत को चीन से लडऩे की जरूरत है, जहां नेपाल जैसा देश हमें धमका रहा है, वहीं भाजपा कोविड-19 के संकट में राजनीति कर रही है। जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल ने डीसी कांगड़ा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

पठानिया ने कहा कि लीगल सेल ने डीसी महोदय के समक्ष अपना पक्ष रखा है, जैसे कि सरकार ने ओपन टू ऑल कर दिया है। धर्मशाला भी पर्यटन स्थल है, कोविड-19 कम्यूनिटी की ओर जा रहा है। लॉकडाउन से लेकर अनलॉक तक प्रदेश की जनता ने साथ दिया है, ऐसे में जिला की सीमाओं पर पुलिस की तैनाती की जाए। लोगों के जिला में प्रवेश की व्यवस्था इस तरह हो कि कम्यूनिटी में स्प्रेड न हो। पठानिया ने कहा कि डीसी कांगड़ा ने उन्हें बताया है कि इन बिंदुओं को जिला में गंभीरता से लिया जा रहा है।