Follow Us:

BJP प्रवक्ता अजय राणा की हालत में सुधार, 48 घंटे बाद आया होश

पी. चंद |

फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता अजय राणा की हालत में  सुधार आया हैं। जानकारी के मुताबिक, अजय  को 48 घंटे बाद होश आया है। वहीं अजय को बीते 38 घंटों से उन्हें रेगूलर वेंटिलेटर पर रख़ा हुआ था। पीजीआई में डॉक्टरों की निगरानी में राणा का ट्रीटमेंट लगातार जारी है।

याद रहे कि अजय राणा की तबीयत रविवार देर रात अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें सुंदरनगर से IGMC रेफर कर दिया गया था। लेकिन, सरकारी अस्पतालों के हालतों को जानते हुए घरवालों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ही लेजाना बेहतर समझा। अब पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा है।