Follow Us:

घोटाले में पर बोले प्रवक्ता, उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस

डेस्क |

सैनेटाइजर घोटाले के बाद कांग्रेस के हमलों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि जिस पार्टी के बड़े से लेकर छोटे स्तर के नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर चल रहे हों, उस पार्टी के नेताओं को भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ चढ़ कर बोलना शोभा नहीं देता। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है।

रणधीर शर्मा ने कहा कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हो हल्ला करना शोभा नहीं देता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल पर कोई आरोप नहीं थे बावजूद इसके उन्होंने इस्तीफ़ा देकर नैतिकता का उदाहरण पेश किया है। वहीं, नए भाजपा अध्यक्ष के सवाल पर रणधीर ने कहा कि इस पर पार्टी हाईकमान ही निर्णय लेगी।