बिलासपुर दौरे पर पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, स्वागत के लिए ‘अभिनंदन समारोह’ का आयोजन

<p>प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे राजीव बिंदल के स्वागत के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विधायकों और पदधिकादियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहां राजीव बिंदल ने 2022 वे विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर चुनावी टिप्स दिए तो साथ ही केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार सहित प्रदेश की वीरभद्र सरकार के कार्यकाल पर भी जमकर निशाना साधा है।</p>

<p>प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे राजीव बिंदल अलग ही तेवरों में नज़र आए। बिलासपुर के सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया तो वहीं राजीव बिंदल के बिलासपुर पहुंचते ही बीजेपी विधायकों और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजीव बिंदल ने 2022 में प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए चुनावी टिप्स भी दिए।</p>

<p>वहीं, कार्यक्रम के दौरान राजीव बिंदल केंद्र की पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी जमकर बरसे और कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार करार दिया। राजीव बिंदल का कहना है कि केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब विभिन्न राज्यों की राजधानियों को फोरलेन से जोड़ने, देश मे जल संकट को खत्म करने का काम किया गया मगर उसके बाद सत्ता में कांग्रेस सरकार ने आते ही अर्थव्यवस्था को नीचे लाने का काम किया है। जिसके बाद 2014 में सत्ता में मोदी सरकार आने के बाद देश के आगे बढ़ने की बात भी कही।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

5 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

5 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

6 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

6 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

6 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

6 hours ago