CAA को लेकर बीजेपी 5 जनवरी से प्रदेशभर में चलाएगी जन जागरण अभियान

<p>सीएए को लेकर बीजेपी 5 जनवरी से प्रदेश स्तरीय जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश सचिव पायल वैद्य ने बताया कि&nbsp; जिस प्रकार देश में विपक्षी दल और अराजक तत्व द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है उसको भारतीय जनता पार्टी घर-घर जाकर दूर करेगी। उन्होंने बताया की भाजपा प्रदेश में 5 लाख परिवारों को संपर्क करने जा रही है।</p>

<p>पायल वैद्य ने कहा कि राष्ट्र स्तर पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस अभियान की शुरुआत गुजरात से करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस अभियान की शुरुआत शिमला ग्रामीण के टूटू से करेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रेम कुमार धूमल अपने अपने गृह क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत करेंगे और जनसंपर्क करेंगे।</p>

<p>उन्होंने बताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ऊना से जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे, भाजपा के सभी पदाधिकारी गण जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर तक इस अभियान को बल देंगे। सभी मंत्री गण जनमंच के उपरांत जन संपर्क करेंगे, विधायक गण एवं विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।</p>

<p>प्रदेश सचिव ने बताया भाजपा इस अभियान को लेकर ट्विटर पर और सोशल मीडिया पर #IndiaSupportsCAA ट्रेंड भी करेगी । भाजपा ने इस अभियान को लेकर एक टोल फ्री नंबर की शुरुआत भी की है जो 8866288662 है। इस टोल फ्री नंबर पर सभी लोग जो परिवारों से संपर्क कर रहे हैं मिस कॉल भी करवाएंगे, जिससे संपर्क करें परिवारों की गणना भी हो सकेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

4 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

5 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago