Follow Us:

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शिमला आगमन पर स्वागत

पी. चंद, शिमला |

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर का शिमला जिला आगमन पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिमला के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने की। यह बैठक भाजयुमो की कामकाजी बैठक थी।

इस बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शीतल व्यास और विजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।