BJP नेताओं के बाद युवाओं का सरकार पर अटैक, फूंका CM का पुतला

<p>बीजेपी युवा मोर्चा मंडल कांगड़ा ने वीरभद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में मोर्चा ने आज शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली निकाली और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मोर्चा ने कहा कि पिछले पौने पांच साल से कांग्रेस सत्ता पर बनी है और इस कार्याकाल के दौरान सरेआम कत्ल, बलात्कार और भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं हुई हैं।</p>

<p>इतना कुछ होने के बाद भी प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं, जो कि काफी शर्मनाक है। मोर्चा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने वादा किया था कि युवाओं को नौकरियों के अवसर मिलेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पता साफ होगा और बीजेपी 60 प्लस सीटों से सरकार बनाएगी। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि एक तरफ मोदी देश की सेवा में लगे है और दूसरी ओर वीरभद्र सरकार जो कि भ्रष्टाचार में लिपत है और जमानत पर घूम रही है।</p>

<p>इस दौरान योवा कांगडा मंडल के उपाध्यक्ष सन्नी कौल ने कहा कि गुड़िया और होशियार सिंह जैसे मामले प्रदेश शर्मसार करते हैं। ऐसे मामलों में प्रदेश की जनता को एकजुट होकर काम करना चाहिए और पुलिस प्रशासन ने हिसाब मांगना चाहिए। रैली के बाद मंडल ने उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को सरकार के मुख्य को हटाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

16 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

16 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

16 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

17 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

17 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

23 hours ago