शिंदे की क्लास के बाद एक्शन में कांग्रेस, पथ यात्रा पकड़ेगी रफ्तार

<p>कांग्रेस हिमाचल के नवनियुक्त प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने संगठन और सरकार को एकजुटता का पाठ पढ़ाया है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल में पथ यात्रा चल रही है, इसको आगे ले जाने पर काम किया जाएगा। इसके लिए सरकार और संगठन आपसी कलह को भूलकर एकजुट होकर काम करेंगे। शिंदे ने माना कि हिमाचल में कांग्रेस बीजेपी के मुकाबले पिछड़ी हुई है और अब प्रचार अभियान में तेजी लाई जाएगी।</p>

<p>शिंदे ने बताया कि दूसरे चरण के तहत वह 16 अगस्त से हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। 20 अगस्त को राजीव जयंती पर लाहौल स्पीति जाएंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू भी दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे। उसी दिन पांगी में भी कार्यक्रम भी रखा गया है। इससे पहले 16 अगस्त को धर्मशाला में बैठक उसके बाद 17 को मंडी का दौरा करके 18 को कुल्लू में बैठक होगी।</p>

<p>बता दें कि शिंदे ने अपने तीन दिन के दौरे में कांग्रेसियों की खूब क्लास लगाई और आगामी विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट के लिए अभी से एकजुट हो जाने की नसीहत दी है। शिंदे ने साफ कहा कि जो कुछ अभी तक होता रहा उसे भूलकर आपसी कलह भूलकर सुक्खू और सीएम कांग्रेस पार्टी के लिए काम करें। &nbsp;&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

13 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

13 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

13 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

13 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago