बीजेपी का संकल्प पत्र कांग्रेस के झूठे घोषणापत्र से कहीं बढ़कर- चन्द्र मोहन ठाकुर

<p>राजधानी शिमला में जारी पत्रकार वार्ता में बीजेपी के महामंत्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जो नवभारत निर्माण, देश को विकास की राह पर ले जाने और गांव और गरीब के दुखदर्द का घोषणा पत्र है। दूसरी ओर कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठे वायदों का है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसान सम्मान योजना के जरिए पीएम ने अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं। जिनकी पहली 2 हज़ार की क़िस्त मिल भी चुकी है। किसान को 1 लाख तक का ऋण शून्य ब्याज पर मुहैया करवाने का संकल्प लिया गया है।</p>

<p>बीजेपी ने 2022 तक बेसहारा गरीबों को घर बनाने का संकल्प लिया है। 2024 तक हर घर में पानी की व्यवस्था का संकल्प लिया है। देश की गृहणियों को एक सिलिंडर निःशुल्क दिया जाएगा। हर गांव में पक्की सड़क होगी। भारत की आज़ादी के 75 साल पर 75 योजनाओं का लाभ देश की जनता को 2022 तक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के हर क्षेत्र में केन्द्र सरकार ने काम किया है आगे भी करेगी। भ्रष्टाचार की सरकार में कोई जगह नहीं थी। पीएम मोदी ने विश्व में भारत के नाम का डंका बजाया है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है।</p>

<p>वार्ता को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो पत्थरबाजी करने वालों को छूट दिया जाना और सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना के मनोबल कमज़ोर करने जैसे बयान दिए हैं वह राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के अंतर को दर्शाती है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2778).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

1 hour ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago