बीजेपी के कद्दावर नेताओं के बाद युवा मोर्चा का भी सरकार के खिलाफ रोष लगातार जारी है। गुरुवार को युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान ने एक बार फिर वीरभद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है 8 अगस्त को सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली का ऐलान किया है।
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य अमित ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि 8 अगस्त को होने वाली विशाल आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भाग ले और इस प्रदेश में निकाम्मी कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने में पूरी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। युवाओं में सरकार के प्रति बड़ा आक्रोश है और इस रैली के माध्यम से युवा अपना आक्रोश सरकार को दिखाएगा।



