Follow Us:

BJYM ने हिमाचल में बनाए सात हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी का युवा मोर्चा सोशल मीडिया के साथ साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सक्रिय हो गया है। आज यानि रविवार को भाजयुमो सदर मंडल बिलासपुर आईटी सैल की बैठक हुई। इसमें भाजयुमो सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक चेतन बरागटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आईटी सैल सदर मंडल बिलासपुर के संयोजक विशाल चंदेल ने की।

चेतन बरागटा ने कहा कि सोशल मीडिया विधानसभा चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। अभी तक लगभग 7 हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप पूरे प्रदेश में बन चुके हैं। आईटी सैल के सभी कार्यकर्ता फेसबुक और ट्विटर पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में व्हाट्सएप ने एक क्रांतिकारी भूमिका अदा की थी।

उसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा व्हाट्सएप ग्रुप पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रही है। बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, देवेश चंदेल, भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष शशिपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष सतेंद्र चंदेल, प्रवक्ता जितेंद्र ठाकुर, सुमित ठाकुर, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र राणा, अतुल पाल दास विशेष रूप में मौजूद रहे। बैठक में अतुलपाल दास को सदर मंडल आईटी सैल का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।