Follow Us:

हमीरपुर: युवा मोर्चा ने फूंका CM वीरभद्र का पुतला

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बीजेपी के दिग्गज नेताओं के बाद अब प्रदेश के बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ हल्ला बोलने का मन बना लिया है। गुरुवार को हमीरपुर युवा मोर्चा ने गांधी चौक से आक्रोश रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। इसी बीच युवा मोर्चा की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

रैली में सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने भी भाग लिया और वीरभद्र सरकार की खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच महिलाओं ने कहा कि आज प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया है कि हर महिला को सड़क पर चलने का डर लगता है। कानून व्यवस्था के भी प्रदेश में बुरे हालात हैं, जिससे अब तो छात्राएं भी बाहर निकलने से डर रही हैं।

रानी के बाद अब राजा को निकालेंगे बाहर

युवा बीजेपी नेता अरुण धूमल ने कहा कि जैसे रानी को लोकसभा चुनाव में हार के बाहर रास्ता दिखाया गया था वैसे ही अब राजा का नंबर लगेगा। चाहे टिकट किसी को भी मिले, बीजेपी की तरफ से मेरे लड़ने का उद्देश्य सिर्फ यह रहेगा कि नकम्मी सरकार को प्रदेश से हटाया जाए। हिमाचल में बदलाव जरूरी है, यह हमारी ही नहीं बल्कि जनता की पुकार है।

अरुण धूमल के साथ प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंदर अत्तरी ,विजय सोहारू ,कमल नयन ,जिल्ला युवा मोर्चा अध्यक्ष लवली महिला सचिव कनिष्का चोपड़ा सहित ससभी पदाथिकारी और युवा उपस्थित रहे।