कुल्लू में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो नेता शौरी ने निकाली रैली

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री कुल्लू दौरे पर है तो दूसरी तरफ बंजार में सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने सरकार के विरोध में रैली निकाली है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बंजार विस क्षेत्र को लेकर की गई घोषणाओं को पूरा नहीं होने के कारण भाजयुमों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

भाजयुमो नेता सुरेंद्र शौरी ने  कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दो वर्ष पूर्व बंजार क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की थी जिनमें से अधिकतर घोषणाएं पूरी नहीं हुई है जो बंजार की जनता के साथ धोखा है। जिसके चलते बंजार भाजयुमों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

ठप्प पडे़ विकास कार्यों को लेकर विरोध प्रदर्शन

शौरी ने  कहा कि बंजार में परिवहन निगम का सब-डिपो खोलने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। पिछले 5 वर्षों में बंजार विधानसभा में कोई भी कार्य नहीं हुआ है। बंजार अस्पताल के हालात जस का तस बने हुए हैं। लगभग सभी विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पद पड़े हुए हैं। सब्जी मंडी, सड़कों के ख़स्ताहाल, महाविद्यालय सैंज और बंजार में प्रवक्ताओं के रिक्त पद, विज्ञान भवन का निर्माण, सैंज और गाड़ागुशैणी महाविद्यालय भवन का निर्माण, बन्जार में पार्किंग व्यवस्था, दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली व पानी की व्यवस्था, सैंज में बस अड्डा व सार्वजनिक शौचालय की निर्माण, बंजार में तकनीकी शिक्षा के लिए आईटीआई का होना आदि भिन्न समस्याओं को लेकर आज प्रदर्शन किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

4 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

4 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

4 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

4 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

4 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

5 hours ago