धर्मशाला और पच्छाद दोनों सीटें BJP की थी BJP के पास ही रहेंगी: CM

<p>हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला और सिरमौर जिले के पच्छाद उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस पार्टी के बाद बीजेपी ने भी अपने योद्धा चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में कांग्रेस के युवा नए चेहरे विजय इन्द्र करण को टक्कर देने के लिए भाजपा ने भी युवा&nbsp; विशाल नेहरिया हो चुनावी अखाड़े में उतार दिया है। दोनों ही स्थानीय युवा चेहरे है व गद्दी समुदाय से संबंध रखते है।</p>

<p>उधर, आरक्षित सीट पच्छाद से कांग्रेस ने एक बार फ़िर अपने पुराने प्रत्याशी गंगू राम मुसाफ़िर पर दांव खेला है। जबकि बीजेपी ने यहां से युवा महिला नेत्री रीना कश्यप को चुनावी मैदान में उतार कर सबको चोंका दिया है। रीना कश्यप को टिकट दिलाने के पीछे भाजपा नेता चन्द्र मोहन ठाकुर का हाथ बताया जा रहा है। वैसे रीना ठाकुर राजगढ़ से संबंध रखती हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उपचुनाव में टिकट आवंटन पर पूछने पर उन्होंने बताया कि बीजेपी ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ये दोनों ही सीटें बीजेपी के पास थी और बीजेपी के पास ही रहेंगी। बीजेपी दोनों ही सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

4 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

4 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

8 hours ago