Follow Us:

Breaking: कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ेंगी सोनिया गांधी, कहा- पार्टी को अब नया अध्यक्ष चुनना चाहिए

डेस्क |

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना अध्यक्ष पद छोड़ना चाहती हैं। सोनिया ने पार्टी के लोगों से कहा कि पार्टी को अब नया अध्यक्ष चुनना चाहिए। सोनिया गांधी ने सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है। कल होने वाली बैठक में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हो सकती है। 

बता दें कि सोनिया गांधी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पद से इस्तीफा देने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष बनी थी। बतौर कार्यकारी अध्यक्ष उनका एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है।