बजट: हिमाचल में भी गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण, किसानों को भी दी सौगात

<p>हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करते हुए सीएम ने राज्य में गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनरल कोटे के आरक्षण को मंजूरी दी है। राज्य सरकार भी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में गरीब सवर्णों को आरक्षण देगी।</p>

<p>इसके बाद मुख्यमंत्री ने केन्द्र की योजनाओं को बजट भाषण में शामिल किया। हिमाचल की विकास दर राष्ट्रीय दर से बहुत कम 7.3&nbsp; रही। हिमाचल सरकार जल्द ही विकास कार्यो को लेकर विज़न डॉक्यूमेंट लाएगी। हिमाचल को केन्द्र से बाह्य वित्त पोषण के लिए&nbsp; 10333 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।</p>

<p>किसान फसल सरंक्षण के सोलर फेंसिग और बाड लगाने के लिए 50 फीसदी उपदान की घोषणा। कृषि क्षेत्र सिंचाई के लिए 50 करोड़ बजट का प्रावधान। कृषकों सिंचाई योजना के लिए बिजली की दर 75 से घटाकर 50 पैसे प्रति यूनिट। 1260 करोड़ बाढ़ प्रबंधन के लिए प्रावधान रखा गया है। 5000 पॉली हाउस स्थापित करने के लिए 85 फीसदी उपदान दिया जाएगा। इससे 20,000 लोंगो को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री खुम्ब विकास योजना के 20 करोड़ का प्रावधान।</p>

<p>1134 बागवानी योजना के अंतर्गत फलों की फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। पुष्प उत्पादन में माल भाड़े में 10 फ़ीसदी अतिरिक्त छूट। गायों के संरक्षण पर दो करोड़ ख़र्च करने की घोषणा। देशी नस्ल की गाय खरीदने के लिए 50 फीसदी उपदान की घोषणा। 85 फीसदी उपदान पर बकरियां दी जाएगी। 11 करोड़ से भूरा नस्ल की भैंसों के लिए। दूध उत्पादको के लिए दूध का मूल्य दो रुपए बढ़ाया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago