बजट सत्र: परिवहन निगम की बसों को लेकर तपा सदन

<p>हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन सदन में परिवहन निगम की बसों को लेकर काफी गहमा-गहमी दिखी। सदन बड़सर के विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, होशियार सिंह देहरा, अरुण कुमार नगरोटा और मुकेश अग्निहोत्री ने सयुंक्त सवाल में परिवहन मंत्री गोविन्द ठाकुर से पूछा कि गत तीन वर्षों में हिमाचल परिवहन निगम द्वारा कितनी बसें किन किन कंपनियों से खरीदी और निगम के बेड़े में कितनी बसें है। इसके अलावा वैट लीज़ पर चलाई जा रही बसों का ब्यौरा भी दें। साथ ही स्पेयर पार्ट्स और टायर खरीद में क्या प्रक्रिया अपनाई गई। Jnurm के तहत बसे क्यों खड़ी है।</p>

<p>जबाब में परिवहन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने बताया कि पिछले तीन वर्षी के दौरान निगम द्वारा 795 बसें टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और बोल्वो बसें होल्डस्टोन इंफ्राटेक से खरीदी गई। मौजूदा समय में निगम के बेड़े में 3103 बसें है।</p>

<p>जिनमें से 25 बसें विद्युत चलित है। अभी भी 300 बसें खड़ी है। तीन वर्षों में निगम द्वारा 108.13 करोड़ रुपये के स्पेयर पार्ट्स और 40.89 करोड़ के 34005 टायर की खरीद की गई। परिवहन मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने इतनी बड़ी बसें ली गई जो हिमाचल की सड़कों के लिए उपयुक्त नहीं थी। हिमाचल परिवहन में बसें काफी थी बाबजूद इसके लोन पर बसें खरीदी गई और निगम को घाटे में धकेल दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

1 hour ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

4 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

4 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

5 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

18 hours ago