हिमाचल और उत्तर प्रदेश के बीच चलेंगी बसें, दोनों सरकारों में हुआ समझौता

<p>हिमाचल और उत्तर प्रदेश के बीच सोमवार यानी आज परिवहन निगम की बसें चलाने पर समझौता हो गया है। हिमाचल सरकार में परिवहन मंत्री और योगी सरकार में बकायदा इस पर हस्ताक्षर हुए और इस दौरान एक बस को हिमाचल के लिए हरी झंडी दिखाई गई। इसके साथ ही हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बीच भी अंतर्राज्यीय समझौता हुआ है और अब यहां भी जल्द डायरेक्ट बसिस चलेंगी।</p>

<p>लखनऊ में हुए इस समझौते में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।</p>

<p>वहीं, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इन समझौतों के कारण प्रदेश के लोगों का पड़ोसी राज्यों के साथ आवागमन अधिक सुलभ होगा और अन्तर्राज्यीय यात्रियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 1985 के बाद यह पहला अवसर है, जब हिमाचल और उत्तर प्रदेश के मध्य इस प्रकार का समझौता हुआ है, जो सामयिक आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश में अति आवश्यक था।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

5 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago