<p>धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बने 202 मतदान केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। दोपहर 1.30 बजे तक पच्छाद में 43.58 प्रतिशत और धर्मशाला में 37.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शाम पांच बजे तक मतदान होगा।</p>
<p>धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने सिद्धपुर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया। बुजुर्ग मतदाता भोलर सिंह ने भी मतदान किया। भोलर सिंह रीना कश्यप के ससुर के बड़े भाई है। इनकी उम्र करीब 95 साल है।</p>
<p>शांतिपूर्वक चल रहे मतदान में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 60 मानगढ़ तथा 89 पोलिंग बूथ मजगांव -शमलाटी में वोटिंग के दौरान वीवीपैट मशीन खराब हो गई थी। रिटर्निंग ऑफिसर राजगढ़ नरेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब हुई वीवीपैट को 15 से 20 मिनट में बदल दिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।</p>
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…