पॉलिटिक्स

उपचुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हिमाचली नेताओं पर जताया भरोसा

हिमाचल प्रदेश के चार उपचुनावों संसदीय क्षेत्र मंडी, विधानसभा क्षेत्र फतेपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची तय कर दी है। यह सूची राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी कर दी गयी है। भाजपा की स्टार प्रचारों की लिस्ट में सभी नेता हिमाचली हैं। भाजपा की इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को छोड़कर केंद्र से कोई भी बड़ा चेहरा नहीं। यहां तक की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। इससे ये बात तय है कि भाजपा इन उपचुनावों को अपने दम पर जीत दर्ज करने उतरी है।

उपचुनाव में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

भाजपा स्टार प्रचारकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, राजस्व मंत्री मोहिंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री मंत्री सुरेश भारद्वज, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंग सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सस्थ्य मंत्री डॉ राजीव बिंदल, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जम्वाल शामिल है।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस की स्टार प्रचार की लिस्ट में हिमाचली नेताओं सहित केंद्र के कई बड़े चहरे शामिल हैं। इसमें भूपेश बाघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, नवजोत सिंह सिद्धु, कन्हैया कुमार जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। जिस तरह से कांग्रेस ने बड़े चेहरों को हिमाचल में होने वाले 4 उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारक के रूप में उतारा है उसे देखकर ये लग रहा है कि कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए अभी से गंभीर हो गई है। अब देखना होगा कि ये बड़े चेहर हिमाचल की जनता का भरोसा जीतने में सफल होते हैं या नहीं।

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

34 mins ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

1 hour ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

2 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

4 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

4 hours ago