Follow Us:

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में आयोजित

पी. चंद, शिमला |

शिमला: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज शुक्रवार को 2 बजे राज्य सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पद भरने को मंजूरी दी जा सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद की घोषणाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालय का धर्मशाला के समीप जदरांगल में 350 कनाल भूमि पर कैंपस बनना लगभग तय हो गया है। इस पर मंथन होने की उम्मीद है। साथ ही सरकार की बजट घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।