Follow Us:

एक घंटा देरी से शुरू हुई कैबिनेट मीटिंग, 2 मंत्री बैठक से नदारद

पी. चंद, शिमला |

हर बार की तरह इस बार भी कैबिनेट देरी से शुरू हुई। कैबिनेट की बैठक एक घंटा देर से शुरू हुई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ऊना से लेट पहुंचने के कारण कैबिनेट की बैठक देर से शुरू हुई। ये पहला मौका नही है जब कैबिनेट देरी से शुरू हुई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की शायद ही ऐसी कैबिनेट हुई हो जो समय पर शुरू हुई हो।

लोगों की तो ये शिकायत है कि सभी कार्यक्रमों में सीएम देरी से ही पहुंचते हैं। आज तो हद हो गई जब तीन बजे की कैबिनेट के लिए मुख्यमंत्री चार बजे के बाद पहुंचे। कैबिनेट में मंत्री सरवीण चौधरी वीरेन्द्र कंवर भी नहीं पहुंचे हैं। यहां तक कि समय पर पहुंचे कैबिनेट हॉल में जाकर दो मंत्री सुरेश भारद्वाज और किशन कपूर को वापिस आना पड़ा।