सदन में गूंजा भूतपूर्व सैनिकों के खाली पड़े पदों का मुद्दा, 4 हजार 265 पद पड़े हैं ख़ाली

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में भूतपूर्व सैनिकों के 4 हजार 265 पद रिक्त हैं। इनमें से अभी तक 619 पद स्थाई और 382 पद अस्थाई रूप से भरे गए हैं। सबसे ज़्यादा पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हुए हैं। ये जानकारी सिंचाई एवम जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कर्नल इन्द्र सिंह के प्रश्न के जवाब में सदन में दी।

मंत्री ने परिवहन निगम की परिचालकों की भर्ती में भी भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रावधान करने की सलाह दी। आज प्रश्नकाल की कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

जलवाहकों पर पूछा सवाल…

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई 2019 तक अंशकालीन जलवाहकों के 5 हजार 341 स्वीकृत पद है। इनमें से 5070 पद भर दिए गए हैं जबकि 271 पद खाली पड़े हुए है। सरकार ने अंशकालीन प्रारम्भिक शिक्षा जलवाहकों के कुल 355 रिक्त पदों को भरने और 260 उच्चतर शिक्षा में से 95 पद भरने की अनुमति प्रदान की है। कर्नल इन्द्र सिंह के सवाल का जवाब शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दिया।

इसमें कांग्रेस के जगत नेगी और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अनुपूरक सवाल किया। मुख्यमंत्री ने भी इस पर कहा कि जब ये जलवाहक रखे गए थे उस समय पानी दूर दूर से लाना पड़ता था, लेकिन अब हर स्कूल में नल है। जलवाहकों को स्कूल का दूसरा काम भी करना पड़ेगा, तभी आगे नए जलवाहकों को रखा जा सकेगा।

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

4 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

4 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

4 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

5 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

5 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

6 hours ago