<p>हमीरपुर के सर्किट हाउस में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर जुबानी हमला बोला है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कैग की रिपोर्ट को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए। कैग की जो रिपोर्ट हैं वह 2017 के पहले की हैं। क्योंकि उस समय प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी। कांग्रेस पार्टी के समय के समय किये गए कामों का ऑडिट हुआ है। यह पुराने समय की चीजें हैं उन्हें उन्हीं के अनुरूप देखा जाना चाहिए।</p>
<p>साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी चार्जशीट की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी स्वयं भ्रष्टाचार से संलिप्त रही है। भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के पूर्व शब्द हैं। कांग्रेस पार्टी इतनी भ्रष्ट हो चुकी थी कि उन्हें देश की जनता ने पार्लिमेंट में अपोजिशन की पार्टी भी मानने से इनकार कर दिया है।</p>
<p>कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है की पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी नेताविहीन और मुद्दाविहीन पार्टी बनकर रह गई है। वे अपने गिरेबान में झांक कर देखें उसके बाद भ्रष्टाचार की चार्ज शीट पेश करें।</p>
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…
Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…
Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…
Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…